मातृभाषा उन्नयन संस्थान से जुड़ी महिला कवियों का ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न

हिंदी महोत्सव के तहत किया गया आयोजन

अलीराजपुर न्यूज

मातृभाषा उन्नयन संस्थान से जुड़ी अंचल की महिला कवियों का ऑनलाइन कवि सम्मेलन गुरुवार रात्रि को संपन्न हुआ। मातृभाषा उन्नयन संस्थान से प्रतिबद्ध भाषा सारथियों ने आयोजित हिंदी महोत्सव के तहत हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु ऑनलाइन महिला कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
ऑनलाइन कवि सम्मेलन के आरंभ में मां सरस्वती वंदना शुभांगी शर्मा ने अपनी मीठी वाणी में प्रस्तुत की। अध्यक्षता संस्थान की वरिष्ठ सदस्य माधुरी सोनी ने की। विशेष अतिथि के रुप में कविता वाणी जोबट उपस्थित थीं।
अध्यक्षता करते हुए माधुरी सोनी ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान के उद्देश्य बताते हुए अपनी एक मौलिक रचना प्रस्तुत की।कवि सम्मेलन में साहित्य समूह की महिला रचनाकारों ने भाग लेते हुए अपनी मौलिक रचनाओं,कविताओं का काव्य पाठ किया। सभी ने बहुत ही शानदार ओजस्वी वाणी में अपनी प्रस्तुति दी। महिला कवियत्रीयों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी के प्रचार प्रसार महत्व को बताया व साथ ही नारी जीवन की महत्ता को भी अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पंचोली व आरती सोलंकी ने संयुक्त रुप से किया। कवि सम्मेलन में कवियत्री अयोध्या चौधरी, ममता शर्मा, संध्या पांडे, कीर्ति राठौड़, सोनू शर्मा, किशोरी शाह, प्रार्थना शर्मा, दीपा सिहोटा, प्रीति रेवड़ियां, निकिता जायसवाल, आरती शाह, प्रियंका जोशी, ज्योति जोशी, वंदना शर्मा, मीना चौधरी आदि ने उत्साह से भाग लिया।
Share on WhatsApp