पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान पहुँचे बाबा ईश्वर

 भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

अलीराजपुर न्यूज़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान रविवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं अति प्राचीन मंदिर बाबा ईश्वर दर्शन करने पहुँचे। यहां पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दूध,दही एवं जल से अभिषेक कर भगवान की आरती उतारी। इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भाई कापड़िया,दशरथसिंह चन्देल,राजेन्द्र मोदी,भाजपा मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी,माधुसिंह कनेश,पार्षद कांतिलाल राठौड़,रितेश डॉवर,महेश भिंडे,मोंटू शाह,गजेन्द्र राठौड़,मनोज राठौड़, धीरज गोराना अंकित शाह,निर्मल सोमानीसहित ग्राम सोरवा ओर झीझनी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।




उल्लेखनीय हैं कि बाबा ईश्वर अति प्रचीन मन्दिर हैं जो कि सोरवा से करीब 5 किमी दूर स्थित हैं, यहाँ पर झरना भी जहां निरन्तर पानी बहता रहता हैं। पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हैं जो अपने आप को आकर्षित करती है। यहाँ पर शिवरात्रि पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और अभिषेक करने आते हैं। रविवार को पूर्व विधायक चौहान अपने वरिष्ठ नेताओं और मित्र मंडल के साथ बाबा ईश्वर पहुँचे। इस अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक भी किया गया। पूरा कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर आलीराजपुर के पुजारी घनश्याम दास महाराज एवं उज्जैन के दीपेश पंड्या (चिंटू गुरु) के द्वारा विधी विधान पूर्वक सम्पन्न करवाया गया। अंत मे भगवान की आरती उतारकर प्रसादी का वितरण भी किया गया। उक्त जानकारी भाजपा नगर मण्डल मीडिया प्रभारी रूपेश मकवाना ने  दी।
                                    
Share on WhatsApp