अलीराजपुर न्यूज़
अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ प्रांतीय महासभा के आह्वान पर अलीराजपुर जिला सभा महिला मंडल के द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त श्रीमती निर्मला जोशी व विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कुसुम पंचोली उपस्थित थे ।जिला सभा अध्यक्षा श्रीमती निर्मला पंचोली व अतिथि द्वय के द्वारा प्रारंभ में ज्ञान के प्रणेता महर्षि गौतम के चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई मातृशक्ति शिक्षिका श्री जोशी ने शिक्षक के महत्व को बताया व विशेष अतिथि ने शिक्षक को बच्चों का भविष्य निर्माण कर्ता के रूप में अपने उद्बोधन में कहा।
जिला अध्यक्ष ने उपस्थित शिक्षिकाओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए बच्चों की नींव का आधार कहा इसके पश्चात उपस्थित गुर्जर गौड़ समाज की शिक्षिकाएं जो शिक्षा के क्षेत्र में सेवारत व निवर्तमान सभी का जिला अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया ।जो शिक्षिकाएं सम्मानित हुई है वह श्रीमती भारती जोशी ,श्रीमती इंदिरा जोशी, श्रीमती अमिता जोशी, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती मोनिका जोशी, श्रीमती राजश्री उपाध्याय, श्रीमती कुसुम पंचोली, श्रीमती निर्मला जोशी।
आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका जोशी, उषा जी जोशी सहित सम्मानीय मातृशक्ति उपस्थिति थी । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा पंचोली द्वारा किया गया और आभार श्रीमती मोनिका जी जोशी ने माना।
Share on WhatsApp


