अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क
वर्तमान में कोरोना काल ही नहीं बल्कि अलीराजपुर जिले में येलो मोजैक से पीड़ित उड़द सोयाबीन फसल भी किसानों के लिए काल बनकर आई है जिसे गत दिनों वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार पटवारियों द्वारा गठित दल के माध्यम से या कोई सहयोग ना मिलने पर भी गांव के किसानों मुखिया चोकीदार के साथ मिलकर गांव-गांव फलियों में जाकर बहुत ही कम समय में नुकसानी आकलन कर अनुमानित प्रतिशत वरिष्ठ अधिकारियों को दीया अब उसी प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक पटवारी अपने हलकों में प्रभावित फसल नुकसानी का किसान वार सूची बनाकर b1 से मिलान एवं सारा एप से मिलान कर क्षति पत्रक बनाने में पिछले 4 दिनों से जुड़ा हुआ है देर शाम तक तहसील में अथवा बिना संसाधनों के भी किसी परिचित की दुकान पर ऑनलाइन पोर्टल पर या किसी साथी के लैपटॉप का सहारा लेकर नुकसानी को ऑनलाइन ओर एक्सेल शीट में फीड करने का कठिन कार्य रात दिन लगकर कर रहे हैं ताकि समय पर किसानों को उनकी प्रभावित फसल का उचित मुआवजा मिल सके।
ऐसे ही कार्य के दौरान तहसील सोंडवा मैं पदस्थ पटवारी श्री
अखिलेश शर्मा देर शाम तहसील से छूट कर जब अपने घर की ओर जा रहे थे तब चगदी फाटक के पास ही 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें पीछे से आकर बाइक से धक्का मारा गिराने के बाद मारपीट की और उनका बस्ता छीन लिया पैसे निकाल लिए ओर बस्ता जिसमें संपूर्ण हल्के की किसानों की महत्वपूर्ण जानकारी एवं राजस्व रिकॉर्ड होता है छिन लिया।
घटना 14 सितंबर शाम 7:00 बजे के लगभग की है घटना के के बारे में जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर ने संपूर्ण घटनाक्रम की निंदा करते हुए आक्रोश जताया है और आज 15 सितंबर को घटना के विरुद्ध आवेदन जिला कलेक्टर महोदय को दिया।
और आगे से तहसील स्तर पर सिर्फ कार्यालय समय पर ही बैठक का आयोजन कर छोड़ने के हेतू निर्देश देने की मांग की ओर कहा की गत वर्ष 1 में दर्जन से अधिक पटवारियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है जो कार्यालयीन समय के पश्चात भी हल्के अथवा तहसील में से घर लौट रहे थे जिसको लेकर अलीराजपुर से पटवारी संघ द्वारा ज्ञापन देकर विरोध जताया था एवं कार्यालयीन समय के पश्चात किसी भी प्रकार के बैठक या दबाव संबंधित आदेश ना निकालने की मांग की थी बावजूद जिले में इस प्रकार की घटना से पूरे जिले के पटवारियों में आक्रोश है।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर के अध्यक्ष श्री नितेश अलावा द्वारा कहां की येलो मोजैक से प्रभावित उड़द सोयाबीन की फसल के नुकसानी आकलन कर उसे सूचीबद्ध कर रहे पटवारी के साथ इस तरह की घटना न सिर्फ पटवारी के खिलाफ है बल्कि फसल नुकसानी झेल रहे जिले भर के किसान विरोधी भी है।
इस समय हम किसान के हित में कार्य जारी रखेंगे किंतु आज दिनांक 15 सितंबर को कोई भी पटवारी तहसील अथवा कार्यालय में ना जाकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन से ऐसी घटना से अवगत करवा कर आगे इस तरह की घटना ना हो उसके लिए आरोपियों को जल्दी पकडने ज्ञापन देकर पटवारियों के प्रति संवेदना रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करने का निवेदन किया जिसे जिला कलेक्टर महोदया ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से बात कर उचित कार्यवाही हेतु निर्देश देने की बात कही।
ज्ञापन पहले डिप्टी कलेक्टर अखिल राठौर को दिया उसके बाद कलेक्टर सुरभी गुप्ता और जिला पंचायत CEO संस्कृति गुप्ता से 15-20 मिनट चर्चा कर किसानो को जल्दी मुआवजा दिलवाने हेतु विशेष प्रयाश करने को कहा।
Share on WhatsApp


