बारिश के कारण कट् ठीवाड़ा के चारों तरफ की सड़कें हुई जर्जर
गर्भवती महिलाएं व आपातकालीन मरीज हुए बेहाल
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
कट्ठीवाड़ा-घुट, काछला मार्ग पर स्थित ग्राम खरकाली स्थित रपट के आसपास की मिट्टी सतत बारिश से बह जाने के कारण आसपास के दस ग्रामों की जनता का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही कट् ठीवाड़ा तहसील मुख्यालय के चारों तरफ की सड़कें खराब हो जाने से जनता में आक्रोश है।
ग्राम खरकाली, कट् ठीवाड़ा से बारिया ( गुजरात) के मार्ग की प्रमुख पंचायत है, यहां स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्राम पंचायत खरकाली सहित ग्राम पंचायत हवेलिखेड़ा, काछला और कट्ठीवाड़ा के कुल दस ग्रामों के दस हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित हो रहे है।
चारों और खस्ताहाल सड़कें
कट् ठीवाड़ा क्षेत्र के चारों और के रास्तों की हालत अत्यंत जर्जर है। आजाद नगर से कट् ठीवाड़ा, कट् ठीवाड़ा से बडाखेड़ा, कट् ठीवाड़ा से घुट मार्ग गड्ढों, टूटे जर्जर पुलों और कीचड़ भरे रास्तों के चलते बदहाल हो चुके है। इन रास्तों पर चलने वाला अच्छा भला स्वस्थ व्यक्ति बीमार हो जाएगा। गर्भवती महिलाएं, दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति, बुजुर्ग इन रास्तों पर चलने से सही सलामत नही पंहुच पा रहे है।
लोक निर्माण विभाग ही कर दे मरम्मत
आजाद नगर से कट् ठीवाड़ा मार्ग को mprdc को दे दिए जाने के बाद से मरम्मत भी नही हो पा रही है क्योंकि यहां उसका कोई कार्यालय नही है। लोक निर्माण विभाग का बड़ा अमला ही क्षतिग्रस्त सड़के ठीक कर दें तो स्थानीय जनता को बड़ी राहत हो सकती है।
ये कहना है इनका
"मप्र सड़क विकास निगम के अधिकारी सड़क की स्थिति देखने आ रहे है, शीघ्र ही मरम्मत प्रारंभ कर दी जाएगी"
--कलावती भूरिया,
क्षेत्रीय विधायक
"खरकाली मार्ग पर स्थित सड़क को आवागमन के लायक कर दिया गया है, बारिश रुकने पर ठेकेदार मरम्मत कर देगा"
--मुकेश सोलंकी,
कनिष्ठ यंत्री, लो
Share on WhatsApp

