सास बहू ने जीती कोरोना से जंग

बडी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

खट्टाली तिलक मार्ग निवासी सास- बहू  पहले जब कोरोना पाजिटिव आई तब हर किसी ने ईश्वर से यही प्रार्थना की की हमारे गाव की इन सास बहू को जल्द से जल्द इस कोरोना रुपी महामारी से जल्दी मुक्ति मिले। आज वो दिन आ गया जब दोनो को दुसरी रिपोर्ट नेगेटीव आई ।जिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहकर और स्वस्थ होकर आज ग्राम में लौट आई।इन्हें आइसोलेशन वार्ड से रिलीज किया गया है! जेसे ही ग्राम मे यह खबर पहुची ग्राम वासियो मे खुशी की लहर दोड़ गई।ग्राम वासियो द्वारा इनके स्वागत ताली बजाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

फिर कहते है कि कोरोना वायरस से डरने का नही बल्कि सुरक्षित होकर उससे लड़ने का है। इस बात को सार्थक किया है खट्टाली के कोरोना वायरस से पीड़ित सास -बहू ने।जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण से संघर्ष कर कोरोना वायरस को परास्त कर जंग जीतकर आज शनिवार को वह डिस्चार्ज हो गए है। अस्पताल से अपने घर जाते वक्त मरीजो की खुशी अलग ही झलक रही थी।आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकले ही उन्होंने विजय चिन्ह दिखाकर खुशी का इजहार किया।वही अस्पताल प्रशासन एवं स्टॉफ ने उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें विदाई दी। 


Share on WhatsApp