कहा समाज के हर व्यक्ति को सम्रद्ध ओर खुशाल बने इसके लिए करने होंगे प्रयास
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक कलावती भूरिया ने अपने गृह गांव में पौधरोपण कर कर विश्व आदिवासी दिवस की विधानसभा छेत्र के लोगो को बधाई दी। विधायक भूरिया ने बताया कि बीते दसको की तुलना में आदिवासी भाई बहनों के जीवन मे काफी सुधार हुआ है, पर फिर भी अभी तक समाज का हर व्यक्ति विकास की पंक्ति से नही जुड़ पाया है।
समाज के हर व्यक्ति को विकास की पंक्ति में लाना ही मेरा लक्ष्य है। आदिवासी समाज के अपने रीति रिवाज है सदियों से हम वनवासी है वन ही हमारे पूर्वजो का घर और रोजी रोटी का जरिया रहे है। आज विश्व आदिवासी दिवस पर कोरोना के चलते कोई कार्यक्रम नही कर सके, पर पौधरोपण कर हम संकल्प लेते हैं की वनों की रक्षा करेंगे वन हमारी संस्कृति से जुड़े है। विधायक भूरिया ने सभी छेत्र वासियो को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।
