सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोडंवा तहसील मुख्यालय पर 20 बिस्तर क्षमता का अस्पताल विगत लम्बे समय से बीमार हालत में काम कर रहा है लगभग एक वर्ष से यहा पर फुल प्लेस बी एम ओ तक शासन नियुक्ति दे सका है अस्पताल के नाम पर एक बिल्डिंग है जिसमें सेटिंग से ठेके पर भर्ती किये हो कर्मचारी है जिन्हे सम्भालने के लिए कोई ऊपर उच्च अधिकारी नही है आज सिकदार पिता तेर सिह निवासी बडी हथवी गंभीर अवस्था में सिर पर चोट लगी हुई आया लेकिन अस्पताल में भर्ती करने के लायक है या अलीराजपुर भेजना है यह डिसीजन लेने कै लीए एक भी डाक्टर अस्पताल में नही है नर्स ने पट्टी बाँध कर अपने काम कर दिया
आज ही एक सड़क दुर्घटना में घायल बबलिया पिता मिसरीया ग्राम वालपुर मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गए वह भी सिर की चोट से घायल था वह भी गंभीर हालत में है लेकिन डाक्टर न होने से वह भी पट्टी बाँध कर पडा है |
जब इस संबंध मे सोडंवा के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत ने जानना चाहा कि सब कहा है तो कोई जबाब देने बाला भी मौजूद नही है सोडंवा से अस्पताल की दूरी दो किलो मीटर दूर है एसे सामान्य मरीज तो वहा तक पहुंच ही नही पाता और घायलो को वहा इलाज नही मिलता तो यह अस्पताल किस के लिए है सिर्फ भ्रस्टाचार करने के लिए यह जिले के अधिकारियों को सोचना चाहिए
Share on WhatsApp

