उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण खतरे को देखते हुए कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में नियमों का पालन नहीं करने वालो पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की।थाना प्रभारी पीएस डामोर एवं एमके रघुवंशी के निर्देशन में टीम बना कर यह कार्रवाई की गई।
उदयगढ़ पुलिस ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने पर चालानी कार्रवाई कर ₹1400 का राजस्व जमा किया. करीब 5 दर्जन लोगों को पुलिस ने मास्क भी वितरित किए।
वैश्विक महामारी कोरोना के प्रचार-प्रसार और समझाइश के विभिन्न तौर-तरीके अपनाने के बाद अब प्रशासन ने चालानी कार्रवाई का तरीका अपनाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर थूक कर गंदगी / संक्रमण फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। तंबाकू उत्पादों पर भी रोक लगी हुई है बावजूद बिक्री होने की सूचना मिल रही है। खुफिया तंत्र सक्रिय है, पुख्ता जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
Share on WhatsApp
