कुल 13600 रुपये का चालान वसूला
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
नानपुर में आज जिला कलेक्टर के निर्देश में रोको टोको अभियान के तहत नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर के नेर्तत्व में रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ग्राम में बिना मास्क के घूमते हुए लोगों के चालान बनाए गए ।साथ ही जो दुकानदार सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहा था उनके भी एक हजार के चालान बनाए गए।कुल छह दुकानदार से आज दण्ड वसूला।इस तरह आदेश के पहले दिन ही कुल 13600 की राशी वसूली गई ।
बिना मास्क के बाइक एवं कार से निकलते हुए लोगों के भी चालान बनाए गए।सभी को समझाइश दी गई कि मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और दुकानदारों को भी समझाया गया कि आप सभी लोग भी सोशल डिस्टेंस का पालन कड़ाई से करें ।
अन्यथा अब बड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी, पटवारी रघु सिंह जमरा सहित थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ,ए एसआई नारायण पाटीदार ,सरपंच सावन मारू, सचिव केशरसिंह चौहान ,सहा सचिव हितेंद्र माली, प्रधान आरक्षक विजय वर्मा ,प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव एवं महिला आरक्षक सुनीता, आरक्षक मनोज,बलवन्त ,सुनील , राकेश, संजय , रमेश का सहयोग रहा।


