घरों में रहकर परिवार के लोगों के साथ बड़ी सादगी से मना ईद का त्योहार

नगर में आज ईद- ईद-उल- अजहा  मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाई
बड़ी खट्टाली
मुस्लिम समाज ईद-उल- अजहा की नमाज शासन के निर्देशानुसार एक इमाम और चार लोगों ने मस्जिद में पढ़ी नमाज।बाकी मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज घर पर रहकर ही पड़ी। मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा ईद की  दी मुबारकबाद दी गई।
हमेशा भाईचारे के साथ रहना चाहिए
मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना महामारी को देखते हुए और शासन-प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए परंपरा अनुसार आज शनिवार को कुर्बानी का त्योहार ईद उल अज़हा (बकरा ईद) सादगी के साथ विशेष नमाज़ अदा कर एवं खुतबे का वाचन कर घरों में मनाया। सभी समाजजनों ने घर में सुरक्षित रह कर त्योहार मनाया।घरों पर ही नमाज अदा कर कुर्बानी की गई।नमाज के बाद थोड़ी खुशी जाहिर करते हुए मुल्क में अमन चैन भाईचारा कायम रहे इसलिए दुआए खैर की गई। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नहीं गए बल्कि अपने-अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा की।
समाजजनों ने एक-दूसरे से गले एवं हाथ नहीं मिलाते हुए दूर से ही सलाम दुआ कर के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद उल अज़हा की बधाई देने के साथ सोशल नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से एक दूसरे को बधाई संदेश दिया।
इस मौके पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तेद रहा। राजस्व विभाग से ग्राम पटवारी नितेश अलावा तथा पुलिस विभाग से चौकि प्रभारी कुलदीप सिह राठौड़,सोबरन सिह पाल,व समस्त पुलिस कर्मीयो ने ईद के मौके पर शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए समाज जनो को ईद त्योहार की शुभकामनाएं दी।
Share on WhatsApp