देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित धराया अपराधी

पूर्व में भी 376 का आरोपी रहा बदमाश 
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 
नानपुर पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम बामंटा  में दबिश देकर एक बदमाश को मुखबिर की सूचना अनुसार एस डी ओ पी जोबट के निर्देशन में टीम बनाकर घराबन्दी के साथ गिरफ्तार किया।तलाशी उपरांत उससे 1 देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपी को थाने लाया गया।
थाना प्रभारी मोहन डावर के अनुसार मुखबिर की सूचना पर नानपुर थाने के अंतर्गत बामंटा गांव के निवासी मेहताब नामक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। जिसके 1 देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 156 /20 में दर्ज कर धारा 25 (1)व 27 आर्म्स एक्ट के तहत कारवाही की गई है।आरोपी पूर्व में धारा 376 के अंतर्गत  छेड़छाड़ के केश में जेल जा चुका है।
पूरी कारवाही में प्रधान आरक्षक सुरेंद्र , विक्रम सहित आरक्षक बलवंत, मनोज , सुनील , रघुवीर , सुनीता ,संजू की भूमिका रही ।आरोपी के विरुद्ध कायमी कर कोर्ट में पेश कर पी आर( रिमाण्ड )मांगा गया है ।ताकि अन्य अपराध की जानकारी मिले ।
Share on WhatsApp