कट्ठीवाड़ा में बढ़ा कोरोना संक्रमण

एक ही परिवार के तीन सदस्य और मिले संक्रमित, पांच की रिपोर्ट आना बाकी
पूर्व में एक सहित एक ही परिवार के कुल चार सदस्य हुए संक्रमित
आयुष विभाग द्वारा काढ़ा पाउच वितरित किए गए
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
क्षेत्र में  निरंतर बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में तब और अचानक उछाल आया जब 22 जुलाई की रात्रि में 3 नए पाज़िटिव केस की सूचना मिली, और वह भी उसी परिवार से जिसका एक सदस्य पूर्व से ही आइसोलेशन में है। इस तरह से उसी परिवार के कुल 4 सदस्य, कोरोना संक्रमित होने पर प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार उक्त परिवार को आलीराजपुर के मालवई स्थित नए कोविड केअर सेंटर पर भेजा जा रहा है। इसी परिवार के पांच अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
अब तक कुल एक्टिव केस 9
क्षेत्र में अब तक कुल एक्टिव  केस 9 हो गए है, जिसमें चांदपुर में 3 तथा 6 कट्ठीवाड़ा में है।कट् ठीवाड़ा के हवेलिखेड़ा कंटेन्मेंट क्षेत्र से लिए गए कुल 45 सेम्पल में से सभी नेगेटिव प्राप्त होने की सूचना है।उसी तरह चांदपुर क्षेत्र से लिए गए कुल 10 सेम्पल  में से 5 सेम्पल की रिपोर्ट पहले आ चुकी थी, वहीं बाकी के 5 सेम्पल नेगेटिव मिले है।
सफलता के साथ लगा हुआ है नागरिक लॉक डाउन
सावधानीवस नागरिकों और ग्राम पंचायत ने प्रशासन के साथ मिलकर 4 दिन का लॉकडाउन भी घोषित किया हुआ है जो शुक्रवार को खत्म होगा। उसके बाद परिस्थिति अनुसार निर्णय लिया जाएगा। लॉक डाउन का आज दूसरा दिन है जिसमें दुकानदारों द्वारा पूरी तरह से अपना व्यापार पार बंद कर सहयोग दिया जा रहा है, वहीं ग्रामीण अंचल से लगाकर क्षेत्र की जनता भी इसके समर्थन में है। पूरा सहयोग दिया जा रहा है जिसके चलते चलते चलते रहा है।  क्षेत्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ पवन देवड़ा एवं सीबीएमओ डॉक्टर नरेंद्र  भयडिया ने बताया कि 20जुलाई  को पाए गए संक्रमित  के परिजन के कुल 8 सैंपल लिए गए थे,  उन्हें इंदौर स्थित लेब भेजा भेजा गया है, जिनमें से पांच सेम्पल की रिपोर्ट अभी नही मिली है।
काड़ा वितरित किया गया
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते आयूष विभाग भी सक्रिय हो गया है। 22 जुलाई को गांधी चौक पर आयूष विभाग की टीम द्वारा शमनी वटी, अणु तेल, काड़ा पाउच का वितरण किया गया। टीम के रविन्द्र ने बताया कि इस दौरान 75 परिवारों को 137 शमनी वटी, 132 काड़ा पाउच, 15 अनु तेल वितरित किए गए।

Share on WhatsApp