गुजरात इलाज करवाने गई महिला निकली कोरोना पॉज़िटिव

जनपद पंचायत क्षेत्र को घोषित किया कंटोनमेंट एरिया
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
गुजरात स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज कराने गई महिला का कोरोना टेस्ट गुरुवार को पॉज़िटिव पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रशासन ने हवेलिखेड़ा स्थित जनपद पंचायत क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।बीएमओ डॉ नरेंद्र भयदिया और तहसीलदार सन्तुष्टि पाल ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र स्थित एक शिक्षक की पत्नी की कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आई है, जिसका इलाज वाघोड़िया के पारुल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। आलीराजपुर से आए विशेष दल के साथ डॉ भयडिया, डॉ पवन देवड़ा ने महिला के परिजनों के सेम्पल ले लिए है, निकटतम सम्पर्क के चार सेम्पल लिए गए है और परिजनों से संपर्क हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जा रही है। प्राप्त जनकारी के अनुसार महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 13 जुलाई को लाया गया था,जहाँ से वे छोटा उदयपुर के हॉस्पिटल में भर्ती की गई थी। वहां से गुजरात के बोडेली और फिर गुजरात के पारुल हॉस्पिटल भेजी गई, जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली। 
सकते में स्थानीय जनता 
गुरुवार की सुबह जैसे ही कुछ लोगों को पॉज़िटिव रिपोर्ट के बारे में सूचना मिली वे सकते में आ गए। धीरे-धीरे खबर फैलती गई किन्तु किसी को यह पता नही चला था कि किस क्षेत्र में कोरोना पॉज़िटिव निकला है। सभी अपने कयास लगा रहे थे, लगभग 11 बजे बीएमओ डॉ भयडिया व तहसीलदार संतुष्टि पाल द्वारा कंटेन्मेंट एरिया की कार्यवाही करने पर पता चला कि हवेलिखेड़ा स्थिति जनपद पंचायत क्षेत्र में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है जिससे अन्य जगह के लोगों ने राहत की सांस ली किन्तु हवेलिखेड़ा के ग्रामीण तनाव में आ गए। 
क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखना प्राथमिकता
क्षेत्र में पहला केस मिलने से पूरा स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट पर है।तहसीलदार सन्तुष्टि पाल ने बताया कि हम पूरे क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखने का प्रयास स्थानीय जनता के साथ मिलकर करेंगे।डॉ भयडिया ने भी क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखने के लिए प्रशासन के साथ ही स्थानीय जनता के समन्वय बनाने की आवश्यकता जताई। 
कॉन्टेस्ट हिस्ट्री के बारे में संशय
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों से पूछने पर उन्होंने तीन माह से कहीं बाहर कहीं नही जाने की बात कही है,जबकि बिना बाहरी सम्पर्क के कोरोना संक्रमण सम्भव नही है।महिला या तो गुजरात के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान या फिर बाहर से आए किसी संक्रमित के सम्पर्क में आने से पॉज़िटिव हुई है। 
स्थानीय या बाहरी सम्पर्क के बारे में प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है जिससे क्षेत्र में आगामी रणनीति बनाई जा सकें। 

Share on WhatsApp