जिले में कोरोना की नॉन स्टॉप रफ्तार
आलीराजपुर नगर के 11 व जोबट क्षेत्र के 13 केस तो 2 केस भाबरा के निकले
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में कोरोना ने अब नॉनस्टॉप रफ्तार पकड़ ली है पिछले 5 दिनों से जिले में लगातार कोरोना वायरस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकल रही है। पूरे जिले में 7 दिनों में 26 केस पॉजिटिव निकलने से पूरे जिले में गहमागहमी व हड़कंप की स्थिति है। जिले में अभी तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट विगत 7 दिनों में आई है ऐसा कभी भी किसी जिले वासी ने सोचा नहीं था जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस के सीरियल से बम ब्लास्ट होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो अलीराजपुर जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसको हम देखते हैं तो जिले का जोबट क्षेत्र प्रमुख रूप से हॉटस्पॉट बनने की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है यहां पर पिछले 7 दिन में कुल 13 केस पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं और उसके बाद सेकंड नंबर पर अलीराजपुर जिला मुख्यालय है जहां पर 11 केस निकले हैं व दो केस भाबरा क्षेत्र के निकले है।
बुधवार की सुबह इंदौर से आई एक जांच रिपोर्ट में जोबट के 75 साल के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वही जोबट के सुभाष मार्ग स्थित एक 17 साल की राठौड़ समाज की लड़की की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने से जोबट में फिर से भारी हड़कंप मच गया है। अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर निजी डॉक्टर परेश पटेल के क्लीनिक पर काम करने वाली नर्स मंगलवार दोपहर को कोरोनावायरस पाजिटिव निकली है। जिससे भी नगर में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि डॉक्टर पटेल के क्लीनिक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का आना जाना बना हुआ था। इसके पूर्व सोमवार 13 जुलाई को भी नगर में कुमार वाडा वाला एक 11 वर्षीय बालक पॉजिटिव निकला था वहीं 12 जुलाई की शाम को हाट गली एसबीआई बैंक के ऊपर भी और राजवाड़ा प्रांगण क्षेत्र में रहने वाला एक युवक पॉजिटिव निकल चुका है।
जिले का कोरोना हाट स्पट जोबट क्षेत्र बन चुका है। जहां पिछले 5 दिनों में13 मरीज कोरोना पाजिटिव के निकल चुके हैं। जिसमें समीपस्थ ग्राम कंदा व खट्टाली भी शामिल है।
16 जुलाई से जिले में पूर्ण लॉकडाउन समाप्त
कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने बताया कि जिले में गुरुवार 16 जुलाई से कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बाजार में दुकाने खुलेंगी वही शादी विवाह में अधिकतम 20 लोग जिसमें 10 वर व 10 वधू पक्ष के शामिल हो सकेंगे व अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन अनुसार नियम लागू रहेंगे। धार्मिक स्थल मंदिर मस्जिद आदि में अधिकतम 5 लोग से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
जोबट क्षेत्र हाट स्पॉट की ओर अग्रसर
पिछले 7 दिनों के दौरान अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र में 13 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव निकल चुके हैं इससे ऐसा लग रहा है कि जोबट क्षेत्र कोरोनावायरस बनता जा रहा है जहां पर अभी करीब 200 लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच रिपोर्ट आना शेष है।
सीएमएचओ प्रकाश ढोके ने बताया कि जोबट में 75 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाजिटिव निकली है।उनका सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजा गया था, वही सुभाष मार्ग पर स्थित राठौड़ समाज की एक 17 साल की लड़की की जांच अलीराजपुर में ही की गई थी। उक्त लड़की को अन्य बीमारी भी है जिसमें अस्थमा की बीमारी भी प्रमुख है। उसके उपचार के लिए परिजनों ने बड़वानी सहित अन्य स्थानों पर भी उपचार करवाया है । जिले में जो कोरोना के मरीज मिल रहे हैं वह पूरे जिले के लिए चिंता का विषय है। यदि इस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में मेडिकल टीम वह प्रशासन के लिए बहुत सारी कठिनाइयां सामने आने वाली है।
बीते एक माह के भीतर गुजरात-महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों में प्रवास करने वाले व्यक्तियों से तत्काल सूचना देंने की अपील
श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले के ऐसे समस्त व्यक्तियों, जिन्होंने बीते एक माह के भीतर गुजरात एवं महाराष्ट्र सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भ्रमण अथवा प्रवास किया हैं। ऐसे व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर अनिवार्य रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए। उक्त आह्वान करते हुए कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उक्त संबंधित लोगों से जिले के हैल्प लाइन नंबर 104, 8815835029, 9301282475 पर तत्काल सूचना देने की अपील की है, जिससे जिले में बनाए गए कोरोना स्वास्थ्य जांच दल संबंधित प्रवासी अथवा भ्रमण करने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सकें। साथ ही उन्होंने जिले के स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए है कि वे भी सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण करें। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कोविड 19 संबंधित सार्थक लाइट एप अधिक से अधिक जिलेवासियों से डाउनलोड करने की अपील की है। उक्त एप के संबंध में सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके बताया सार्थक लाइट एप एडरोइड मोबाइल में डाउनलोड किया जाकर उक्त एप के माध्यम से कोविड 19 से जुडी सुविधाओं, जांच केन्द्र की जानकारी एवं कोरोना सस्पेक्टड की स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकती है।
नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन का व्यापक असर नजर आया
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर जिला प्रासन द्वारा जारी टोटल लॉक डाउन के आदेशों के तहत जिले के नगरीय, कस्बाई, और ग्रामीण अंचलों में लॉक डाउन का व्यापक असर नजर आया। आवयक वस्तुओं को छोड सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार बंद रहें। आमजन भी अपने-अपने घरों में रहें। राजस्व, पुलिस एवं मैदानी अमला सुबह से मुख्य मार्गों और चौराहो पर तैनात था। बाजार में घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरते हुए कार्रवाई की। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षात्मक उपायों को अपनाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जारी एडवाइजरी का पालन करें। सोल डिस्टेन्सींग के साथ-साथ मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। जिला प्रासन द्वारा जारी लॉक डाउन दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।


