3 दिनों से दाहोद में भर्ती थे,
रात को परिजन लाए अलीराजपुर
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जिले में जैसी की आशंका जताई जा रही थी कोरोनावायरस धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है। मिली जानकारी अनुसार जोबट क्षेत्र के किराना कपड़ा व्यापारी व वाणी समाज के 65 साल के एक बुजुर्ग पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ थे और जिनको उपचार के लिए दाहोद में डा. शीतल शाह के अस्पताल में भर्ती किया हुआ था। किंतु वहां पर उनका स्वास्थ्य ठीक ना होने पर डॉक्टर शीतल शाह ने कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल अलीराजपुर लेकर आए जहां पर रात को ही उनका सैंपल लिया गया।इसकी आज सुबह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि वाणी समाज के उक्त बुजुर्ग की हालत अभी स्थिर है उन्हें डायबिटीज की भी बीमारी है साथ ही उनका पूर्व में बाईपास भी हो चुका है। हम अपनी ओर से बेहतर उपचार देकर उन्हें ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि जिले में बुधवार को भी आजाद नगर विकास खंड के समीप करेटी ग्राम में भी एक 20 वर्षीय आदिवासी युवक कोरोना पाजिटिव निकला था। इस प्रकार जिले में अब लगातार कोरोनो पाजिटिव में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।जिले में अब तक कुल 13 मरीज कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। जिले के जोबट, भाबरा,अलीराजपुर नानपुर, सोंडवा जैसे कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिदिन बाजारों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंस का कोई भी पालन नहीं कर रहा है। जिसके चलते अंचल में अब कोरोना बीमारी से बचने के लिए जिला प्रशासन को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी करना होंगे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पूरी शक्ति के साथ पालन कराना होगा। अन्यथा जिले में यह बीमारी बढ़ भयावह रूप ले सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है पूरे जिले के ग्रामीणों को और नगरीय क्षेत्रों के निवासियों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है।
