व्यापारियों और ग्राम पंचायत ने बैठक कर बाज़ार बन्द रखे जाने की सहमति दी
कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
थाना परिसर पर आयोजित बैठक में कोविड-19 से संक्रमण के बढ़ते खतरों को देखते हुए आगामी एक माह तक हाट बाजार को स्थगित रख समस्त व्यापार व्यवसाय बन्द रखने का निर्णय सरपंच प्रतिनिधि पार सिंह बारिया और व्यापारियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान तहसीलदार संतुष्टि पाल, टीआई एमएस कटारा, जनपद सीईओ आईएस पटेल उपस्थित थे।
विदित हो कि कट् ठीवाड़ा क्षेत्र के चारों और आजाद नगर, उदयगढ़, आम्बुआ, छोटा उदयपुर(गुजरात), बारिया (गुजरात) जैसे ग्रामों, कस्बों में कोरोना पॉजिटिव केस निरन्तर निकलने और सीमांत कस्बा होने के कारण यहाँ भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाने की संभावनाएं बढ़ गई थी। इसके चलते क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने प्रशासन से शुक्रवार हाट को बंद किए जाने की मांग की।
व्यवसायी आशीष गुप्ता, संतोष राठौड़, भरत राठौड़ ने बताया कि हाट में अत्यधिक भीड़ के चलते संक्रमण की संभावनाएं भी बढ़ गई है। हाट के दिन अनावश्यक कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों की संख्या भी बड़ी तादाद में रहती है। हाट को छोड़कर सामान्य दिनों में आवश्यक कार्यों के लिए ही ग्रामीण आते है। इस दौरान किराना के साथ, फल व्यवसायियों ने भी अपनी बात रखी।
__बाहरी दुकानदारों से खतरा__
कुछ दुकानदारों ने बाहर से आने वाले दुकानदारों से भी संक्रमण फैलने की बात कही। उनके अनुसार समीपवर्ती गुजरात से आने वाले ये दुकानदार अपने साथ संक्रमण का खतरा भी साथ ही ले रहे है।
___मास्क के लिए दबाव डाले___
बैठक में दुकानदारों ने प्रशासन से ग्रामीणों, दुकानदारों सभी पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए दबाव बनाने की भी मांग की। इस दौरान देर रात्रि को घूमने वालों, तेज बाइकर्स पर भी आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई। बाहर से समीप के ग्रामीणों अंचलों में जाकर दुकाने लगाने वाले दुकानदारों पर भी पुलिस से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
___ये रहे उपस्थित___
बैठक में नजर मोहम्मद शेख, गोपाल राठौड़, सुमित राठौड़, कालू राठौड़, घोटु शेख़, झिनु शेख, मनीष राठौड़, सहित अन्य दुकानदार और पुलिस स्टाफ मौजूद था।

