सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गुरु पूर्णिमा व स्थापना उत्सव मनाया

साई धाम पर हुए अनेक आयोजन 
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
हर वर्ष की तरह गुरु पूर्णिमा व साई मन्दिर की स्थापना उत्सव का आयोजन साई सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया । कोरोना काल मे शासन प्रशासन द्वारा दिये निर्देश के तहत पूरा आयोजन सामाजिक दूरी , सेनेटाइजर , मास्क के साथ सभी नियमो का पालन करते हुए मनाया गया ।
अल सुबह से ही बाबा का अभिषेक, पूजन कर आरती के साथ आयोजन की शुरुआत हुई । ततपश्चात यज्ञ हवन के बाद परम्परा अनुसार बस स्टैंड स्थित छोटे साई मन्दिर से बाबा की पालकी को ढोल के साथ सीमित भक्तों के द्वारा साई धाम लाया गया । दोपहर बारह बजे छप्पन भोग लगाकर बाबा की महाआरती की गई ।इसके बाद खिचड़ी व मिस्ठान का प्रसाद वितरण किया गया ।
गौरतलब है कि हर साल बाबा की शोभायात्रा धूम धाम से निकाल कर विशाल भण्डारा आयोजित किया जाता था किंतु कोरोना काल मे सभी कार्यक्रम नियमों के तहत रखकर अनुपालन किया गया । मन्दिर परिसर में प्रवेश समय पर सभी को सेनेटराइज कर मास्क के साथ ही प्रवेश दिया गया । साथ ही दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए पूरे केम्पस में गोले बनाकर बाँस बल्लियों से रास्ते बनाये गए थे । 
परिसर में ही आयुर्वेदिक काढ़ा भी वितरित किया ।साथ ही सभी को थर्मल जांच के साथ होम्योपैथिक दवाइयों का  भी निशुल्क वितरण किया गया । कार्यकम में आलीराजपुर, कुक्षी, खट्टाली, जोबट के भक्तों सहित विधायक मुकेश पटेल, भाजपा नेता भदुभाई पचाया सहित सैकड़ों स्थानीय भक्तों ने बारी बारी से दर्शन व प्रसादी का लाभ लिया । इसी के साथ रक्तदान ओर नेत्रदान के बारे में जानकारी सहित पेम्पलेट वितरण किये । वहीं नेत्रदान के संकल्प पत्र भी स्वेच्छिक भरवाए गए ।
शाम को जोबट साई मण्डल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी ।जिसे बाबा के भक्तों ने तीन घण्टे तक अनवरत श्रवण लाभ लिया । अंत मे आयोजक साई सेवा समिति द्वारा सभी को नियम अनुसार सहभागिता करने पर आभार व्यक्त किया ।


Share on WhatsApp