शासकीय मॉडल स्कूल में 90 प्रतिशत तो उत्कृष्ट स्कूल में 67 प्रतिशत रहा हाइस्कूल परिणाम
कम सुविधाओं के बाद भी शासकीय संस्थाओं से बेहतर परिणाम
कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
अभाव और विपरीत परिस्थियों की भट्टी में तपकर प्रतिभाएं सोना बन चमकती है शर्त सिर्फ हौसले बने रहने की है। यही साबित कर दिखाया है कट् ठीवाड़ा क्षेत्र की सामाजिक और शैक्षणिक संस्था राजेन्द्र आश्रम के आदिवासी बच्चों ने। प्रदेश के हाईस्कूल के घोषित नतीजों में संस्था के शतप्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त कर अपने समाज, पालकों और गुरुजनों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।साथ ही कम सुविधाओं में भी अच्छे परिणाम देकर संस्था को भी गौरवान्वित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था के हाईस्कूल में पढ़ने वाले 37 बच्चों में 19 छात्र प्रथम, 15 छात्र द्वितीय और 2 छात्र तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। महेश थान सिंह किराड़ ने 86 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, 82 प्रतिशत अंक लेकर मुकेश भिंड द्वितीय और 80 प्रतिशत अंक लेकर जितेंद्र डुडवे तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की सफलता पर संस्था के प्रबंधक नाहर सिंह वाखला, प्राचार्य महादेव पाटीदार, गजेंद्र डुडीयार, शिक्षक दिनेश लक्षकार,अमन चौहान, सुखदेव पटेल एवम समस्त स्टाफ ने ज है बधाई दी है एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शासकीय मॉडल स्कूल में 90 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
क्षेत्र के मॉडल स्कूल में 90 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की वंही उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय के परिणाम मात्र 67 प्रतिशत ही रहा। मॉडल के प्रथम पांच विद्यार्थी वीना लालसिंह, सरिता मालसिंह, मनीषा जंगलिया, सविता दीपला, दक्षा लाल सिंह (सभी छात्राएं)है।