300 में से 291 अंक प्राप्त कर बनाए 97 परसेंट
परिजनों व बोहरा समाज में हर्ष
अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क।
स्थानीय बोहरा समाज की प्रतिभाशाली विद्यार्थी जहरा कटलरी वाला ने कक्षा दसवीं बोर्ड में 300 में से 291 अंक प्राप्त कर स 97% अंको से दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता प्राप्त की! जहरा कटलरीवाला स्थानीय डॉन बॉस्को एकेडमी की छात्रा है!आपके पिता मोहम्मद कटलरी वाला व माता सकीना कटलरीवाला ने अपनी बेटी की शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जहरा ने बहुत मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है! जहारा ने अपनी सफलता का श्रेय धर्मगुरु सैयदना आलिकदर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन मोला, माता पिता व गुरुजनों को दिया है!
जहरा की सफलता पर बोहरा समाज में भी हर्ष व्याप्त है।क्योंकि इस बार बोहरा समाज के बुरहानुद्दीन मर्चेंट वह जहरा कटलरीवाला दोनों ने क्रमशः 99 और 97 फिसद अंकों से कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।पूरे बोहरा समाज में हर्ष व उत्साह का माहौल है। इष्ट मित्रों परिजनों नगर के गणमान्य नागरिकों ने जहरा की सफलता पर बधाई और शुभ कामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Share on WhatsApp

