शनिवार को उदयगढ़ मे रहा स्वैच्छिक लॉकडाउन

कलेक्टर  सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव ने शनिवार देर शाम उदयगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण  किया
उदयगढ़ से राजेश जयंत
शुक्रवार को यहां एक ही परिवार के एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव केस निकल आने के बाद प्रशासन और ग्राम वासियों में हड़कंप वाली स्थिति बन गई। शुक्रवार यहां का हाट बाजार वाला दिन होता है और लॉकडाउन खुलने के बाद से ही इस दिन स्वैच्छिक बंद रखा जाता है।  शुक्रवार तो यहां बंद था ही अगले दिन आम सहमति से कोरोना की चेन तोड़ने  के मद्देनजर शनिवार को भी स्वैच्छिक बंद रखा गया। स्वास्थ्य, राजस्व, आयुष, पुलिस विभाग की टीम इस दौरान सक्रिय रही ।कलेक्टर  सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार  वंदना किराडे आदि अधिकारियों ने शनिवार देर शाम उदयगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 डॉ अमित दलाल ने बताया कि कंटेंटमेंट क्षेत्र से 73 लोगों के जांच सैंपल लेकर अलीराजपुर भेजे गए हैं । संक्रमित परिवार के संपर्क में आने वाले 14 परिवार को  क्वॉरेंटाइन किया गया है ।एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार वंदना किराडे राजस्व निरीक्षक बहादुर सिंह मकवाना के साथ आयुष विभाग और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने कंटेंटमेंट क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में जाकर कोरोना से बचाओ के तरीकों के बारे में बताया । बार-बार हाथों की सफाई, सामाजिक दूरी, आयुर्वेदिक का काढे का इस्तेमाल,  मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया। 
दुकानदारों को सलाह दी कि वह स्वयं भी कोरोना से बचाव के प्रति सतर्क रहें और आने वाले ग्राहक को भी बताएं/ समझाएं।  अधिकारियों ने ग्राम पंचायत को नाली- नाले की साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए। जोबट नगर पंचायत से फायर बिग्रेड वाहन बुलवाकर उसी से कंटेंटमेंट क्षेत्र और आसपास के मोहल्ले सहित मुख्य मार्ग पर सेनीटाइजर का छिड़काव करवाया गया।
थाना प्रभारी  एमके रघुवंशी ने ग्राम सुरक्षा समिति ग्राम शांति समिति और व्यापारी संगठनों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन का इस्तेमाल करते हुए सावधानी के साथ व्यापार करें /जीवन यापन करें। डॉ  अमित दलाल ने बताया कि कंटेंटमेंट क्षेत्र से 73 लोगों के जांच सैंपल लेकर अलीराजपुर भेजे गए हैं । संक्रमित परिवार के संपर्क में आने वाले 14 परिवार को  क्वॉरेंटाइन किया गया है ।एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार वंदना किराडे राजस्व निरीक्षक बहादुर सिंह मकवाना के साथ आयुष विभाग और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने कंटेंटमेंट क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में जाकर कोरोना से बचाओ के तरीकों के बारे में बताया । बार-बार हाथों की सफाई, सामाजिक दूरी, आयुर्वेदिक का काढे का इस्तेमाल,  मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया। दुकानदारों को सलाह दी कि वह स्वयं भी कोरोना से बचाव के प्रति सतर्क रहें और आने वाले ग्राहक को भी बताएं/ समझाएं। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत को नाली- नाले की साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए। जोबट नगर पंचायत से फायर बिग्रेड वाहन बुलवाकर उसी से कंटेंटमेंट क्षेत्र और आसपास के मोहल्ले सहित मुख्य मार्ग पर सेनीटाइजर का छिड़काव करवाया गया।
थाना प्रभारी  एमके रघुवंशी ने ग्राम सुरक्षा समिति ग्राम शांति समिति और व्यापारी संगठनों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन का इस्तेमाल करते हुए सावधानी के साथ व्यापार करें /जीवन यापन करें।  शनिवार शाम को कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने भी यहां का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।


Share on WhatsApp