आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
बस स्टैंड से बेरियर नाके तक बनी उत्क्रष्ट सड़क शुरू से ही अनियमितताओं ओर भृस्टाचार की भेंट चडी हुए है। एक करोड़ 25 लाख की इस सड़क पूरी तरह से गड्डो से सनी पड़ी है। रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवारो की इन टूटे डिवाईडर पर आमने सामने जम कर भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार के पैरों में गम्भीर चोट आई है।
उलेखनीय है कि इस उत्कृष्ट सड़क को ठीक करने की मांग बनने के बाद से शुरू हो गई थी। हर साल स्थानीय प्रशासन गड्डो में मुरहम डाल कर सड़क को ठीक करने का दावा करता है। पर बारिश में मुरहम निकल जाने पर सड़क के बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते है।जबकि जवाबदार मोन है। स्थानीय लोगो ने सड़क को सुधारने की मांग की है।रविवार को डिवाइडर पर वाहन क्रॉस करते समय दो बाइक सवार आपस मे भीड़ गए |
