डेवलपमेंट सपोर्ट सेन्टर संस्था द्वारा आर सी आर सी के वित्तीय सहयोग से राहत व सुरक्षा किट वितरण

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।
अलीराजपुर जिले के सोंडवा एवं अलीराजपुर विकासखंड के 16 ग्राम पंचायत के 18 ग्रामों में डीएससी संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के चलते  ग्राम पंचायतो के साथ मिलकर 252 गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया गया । उसके साथ ही परियोजना के क्षेत्र में गांव में सामाजिक दूरी पालन करने के तरीके बताना व मास्क एवं हाथ धोने के साबुन 1250 परिवार को वितरण किया गया ।
 संस्था के कार्यक्रम अधिकारी श्री कमलेश रजत द्वारा बताया गया की संस्था 2014 से इस क्षेत्र में  शास्वत खेती एवं जलग्रहण  क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम, अदिमजाति FPO प्रमोशन का कार्य  आदि, उक्त क्षेत्र के लिए संस्था हर संभव मदद की कोशिश कर रही हैं ।वर्तमान में कोरोना वाइरस। महामारी की जानकारी ग्रामीण  प्रभावी परिवारो को पहुंचाने हेतु संस्था द्वारा 10 VRP ( विलेज़ रिशोर्ष परशन ) का चयन किया गया। वीआरपी सोशल डिस्टेशन, समय-समय पर हाथ धोना एवं कृषि कार्य में सोशल डिस्टेशन की जानकारी दे रहे हैं । 
गांव में लोग घर पर ही रहने व शासन के निर्देशो का पालन करने की जानकारी दे रहे हैं। संस्था द्रारा 1260 परिवारो को हाथ धोने हेतू साबून,1200 महिलाओ  को मास्क,252 अतिगरीब एवम दिहाड़ी मजदूरों को राशन किट,एवम 12 गाँवो  को सेनेटराइज्ड करने के लिए 240 लिटर हाइपोसोडियम क्लोराईड की चिट्काव किया गया है।नानपुर पुलिस स्टेशन में फाइबर के मास्क, सेनेटाइजर, कपड़े का मास्क, साबुन आदि का डीएससी नानपुर की टीम द्वारा RCRC के सहयोग से वितरण किया।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने में अलीराजपुर जिले की किसानों द्वारा गठीत एवं संचालित किसानों की FPO आदिमजाति ग्रामोदय प्रोड्यूसर कम्पनी के संचालक मण्डल का सराहनीय सहयोग रहा है।

Share on WhatsApp