नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
5153 वा माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज नानपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला ग्रुप द्वारा बड़े ही सादगी व शालीनता के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर सभी घरों में भगवान महेश की पूजा अर्चना की गई एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई ।
जिसमें सेवा , त्याग व सदाचार के साथ ही इस महामारी के समय घर रहो , सुरक्षित रहो, स्वस्थ रहो का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शशि लड्ढा, सन्ध्या लड्ढा ,संगीता लड्ढा ,वैशाली लड्ढा मनाली तोषनीवाल, सुनीता तोषनीवाल ,मयूरी लड्ढा ,मुस्कान लड्ढा ,निधि लड्ढा ,श्रद्धा लड्ढा, निशिका व काव्या लड्ढा एवं नव युवकों मैं विमल लड्ढा अर्पित लड्ढा विनीत लड्ढा आदि ने मिलकर महेश जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाया ।
साथ ही देश में अमन एवं सुख समृद्धि के साथ ही कोरोना की इस बीमारी से जल्दी से जल्दी मुक्ति के लिए भगवान महेश से प्रार्थना की गई ।

