जिले के दोनों विधायक आंदोलन में हुए शामिल
अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर द्वारा देश में बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल एवं प्रदेश में बिजली कटौती एवं बोगस बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जोबट विधायक कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौड़ आदि कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने जब कांग्रेसी जन कलेक्ट्रेट पहुंचे ज्ञापन लेने के लिए कोई नहीं आया इस पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता को ज्ञापन लेने की मांग की गई किंतु उनके ना आने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल भड़क उठे और भृत्य को ही ज्ञापन देने के लिए तैयारियां की ।इसी दौरान एसडीएम विजय मंडलोई कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे तब उन्हें जिले के दोनों विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल आदि ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ की।
आज के धरना प्रदर्शन ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शेख साहब, खुर्शीद दीवान,सुरेश सारडा, अनिल थेपड़िया, प्रबोध भाटी,जाहिर मुगल, सोनू चंदेरी, जुनैद कुरेशी, तरुण मंडलोई, सोनू वर्मा, राजेंद्र टवली, सिराज भाया, सवाई सिंह तोमर, इरफान मंसूरी, सुरेंद्र चौहान, जीतू देवड़ा आदि उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp


