माउण्ट स्कूल से भी एक बच्चा नवोदय के लिए चयनित
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
अंग्रेजी माध्यम में अग्रणीय नगर की अंशुल विद्यामंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 छात्रों ने नवोदय विद्यालय अलीराजपुर की प्रवेश परीक्षा में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।स्कूल के तनिष्क जितेंद्र राठौर एवं सूर्यांशी पिता महादेवसिंह खरत का चयन नवोदय विद्यालय अलीराजपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए चयन हुआ है।


Share on WhatsApp


उलेखनीय है कि अंशुल परिवार की ओर से प्रतिवर्ष दो तीन बच्चे नवोदय में चयन हो कर जा रहे है। विद्यार्थियों के पालको ने अंशुल परिवार का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य राजेंद्र सोलंकी, उपप्राचार्य धनिष दीक्षित,संचालक यशवंत वाणी एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों के सफल होने पर बधाई दी है। वही नगर की एक अन्य अंग्रेजी माध्यम स्कूल माउण्ट विव स्कूल से भी एक छात्रा नीलम सुरेश अलावा का चयन नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। माउंट स्कूल के कुलदीपसिंह ठाकुर एवं डॉक्टर रियाज शेख ने चयन परीक्षा में पास हुई छात्रा नीलम सुरेश अलावा को शुभकामनाएं दी है।