क्षमता से अधिक अवैध रेत परिवहन वाहनों पर चला डण्डा

पांच डंफरों पर खनिज विभाग व पुलिस  ने की सयुंक्त  कार्यवाही
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 
गुरुवार रात नानपुर पुलिस व खनिज विभाग ने ओवरलोड रेत से भरे ट्राले पर सयुक्त कार्यवाही की। उन पर चलानी कार्रवाई कर रेत से भरे डम्पर-ट्रालों कों जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा किया गया ।
थाना प्रभारी मोहनसिंह डाबर एवं खनिज विभाग के अधिकारी अशोक सिंघार  ने बताया की हमने रेत की रॉयल्टी चेक की जो सही पाई गई ,लेकिन डंपर में क्षमता से अधिक (ओवरलोड) रेत  होने पर भरे पांच डंपर को थाने पर खड़ा करवा कर चालानी कार्रवाई  करी । जो इंदौर व उसके आसपास के क्षेत्र से थे । वाहनों पर चालानी कारवाही प्रस्तावित की गई है उनके नम्बर इस तरह है  MP09-hh 5787 , MP09-,HH 5868 , MP09-hh 5089 , MP09- 4015 एवं MP09-hh8871।
इस कार्रवाई में जो अवैध रेत का काला कारोबर करते थे उनमें हड़कम्प मच गया।वहीं कार्रवाई चलानी थी इसलिए  रेत के ठेकेदारों ने चैन की सांस ली । पुलिस विभाग का कहना है औरओवर लोड व अवैध रेत परिवहन  वाहनों पर आगे भी निरन्तर  कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp