तडेवला फलियाँ में डी पीं नहि मिलने से मोहल्ले वासी परेशान

ग्राम भिति के तडेवला फलियाँ के मोहल्ले वासी अंधेरे में रहते है
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
बडी खट्टाली यहाँ से तीन किलो मीटर की दूरी पर स्थित तडेवला फलियाँ के बाबादेव फलियाँ के कृषक रावजी भुर सिंह छोटू व अन्य मोहल्ले वासियो ने बताया की उनके मोहल्ले में स्थित डी पीं 1 जून 2020 को जल गाई थी मोहल्ले वसियों ने 5 जून को डी पी अलिराजपुर कार्यालय में जमा कर दी है।
लगभग 13 दिन हो चुके हे डी पि के अभाव मे मोहल्ले वसी बहुत परेशान है।
उक्त डी पीं से लगभग 25 मकानो में एक बत्ती कनेक्सन है। साथ ही इसी मोहल्ले में मे एक आटा चक्की है। डी पीं के बंद होने से सभी मकानो में लाइटें बंद है। तथा रोज़ाना पिसाई करवाकर अनाज खाने वालेपरेशन है। मोहल्ले वसियों ने तत्काल विद्युत विभाग से डी पीं बदलने की माँग की इस सम्बंध में मोह्हल्ले वासियो ने बताया की वे 3 बार डी पीं हेतु अलिराजपुर जा चुके है।
लेकिन कोई सुनवाई नहि होती है।
नहीं कोई ध्यान दे रहा है। डी पी के अभाव में पुरा मोह्हला अंधेरे में निवास कर रहा है। मोहल्ले वासियो ने तत्काल डी पीं बदलने की माँग की है। ग्राम भिति के भुर सिंह पिता मदन ने मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर डी पीं नहि बदलने की शिकायत आज बुधवार को दर्ज की है। मोहल्ले वासियो ने क्षेत्रिय विधायक सुश्री कलावती भुरिया को भी ग्राम भिति मेंतत्काल डी पीं बदलवाने हेतु शिकायत की है। एवं डी पी बदलवाने की माँग की है।
Share on WhatsApp