मशीन भारत सरकार द्वारा प्रमाणित दी निर्माण की अनुमति
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर के युवा प्रतीक वीरेंद्र जैन जो इंदौर में केमिकल फैक्टरी चलाते है। उन्होंने अपनी फेक्ट्री में एक ऐसी मशीन युवी 11 तैयार कर ली है जो इस कोरोना काल मे काफी मददगार साबित होने वाली है।
प्रतीक जैन ने अपनी केमिकल फेक्ट्री में युवी 11 मशीन तैयार की है ,जिसकी मदद से कोरोना योद्धाओं के काम मे आने वाले पीपीई किट ओर N90 मास्क को पूरी तरह से कीटाणु से मुक्त किया जा सकेगा। खास बात ये है कि भारत सरकार के DRDO ने इस मशीन को प्रमाणित कर दिया है। और प्रतीक जैन की फैक्ट्री में इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है।
प्रतीक ने बताया कि हमने कोरोना काल मे 24 घण्टे काम करबेस्ट क्वालटी के मास्क ओर किट बना कर कोरोना योद्धाओं को न सिर्फ देश मे वरन विदेशो में भी उपलब्ध करवाए है। अब इन युवी11 मशीन का निर्माण भी बड़े पैमाने पर कर इसे भी अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाना हमारा लक्ष्य है। प्रतीक ने बताया कि मेरे पिता वीरेंद्रजी जैन ने हमेशा मुझे लोगो की सहायता करने के लिए प्रेरित किया है,उनकी प्रेरणा ने ही कोरोना के इस कठिन समय मे मुझे हौसला दिया कि मेरी फेक्ट्री में बड़ी संख्या में कोरोना योद्धाओ के लिए सुरक्षा किट का निर्माण हो सका जो सैकड़ो कोरोना योद्धाओ के काम आया।
Share on WhatsApp

