नगर से छीन ली तीसरी आँख


चन्द्र शेखर आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर  में एक कोरोनो पोसेटिव के पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने आनन फानन में नगर के बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
 बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग यहां की जनता वर्षो से कर रही थी।
कोरोना के चलते वो कैमरे लगे तो लोगो को आस जगी की अब नगर को सीसीटीवी कैमरे की सौगात मिल गई है जिला प्रशासन ने यहाँ कंटेंमेंट छेत्र के  हटते ही आज़ाद गेट के सामने लगे कैमरे फिर से निकाल लिए । लोगो ने मांग  की है कि नगर परिषद यहां फिर से कैमरे लगवाए ।
कई घटनाएं घट चुकी है
नगर के बस स्टैंड पर आधुनिक तीसरी आँख की बेहद जरूरत है। बीते दिनों में लूट और बाइक चोरी की अनेको ऐसी घटनाएं घट चुकी है जिनके बारे में आज तक पुकिस पता नही लगा पाई है। इसके अलावा कोरोना के चलते इन दिनों नगर में सोशल डिस्टनसिंग की भी जम कर धज्जियां उड़ाई जा रही है। यदि यहाँ सीसीटीवी हो तो शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले दुकानदारों एवं लोगो मे प्रशासन की कार्रवाई का भय रहेगा साथ ही चोरी जैसी घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
Share on WhatsApp