क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के शहीद दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
कटठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
महान क्रांतिकारी और धरती आबा के रूप में विख्यात बिरसा मुण्डा जी द्वारा आदिवासी समुदाय के हक, अधिकारों और न्याय के लिए तत्कालीन व्यवस्था से संघर्ष किया गया। उन्होंने अपने सीमित संसाधनों, किन्तु बुलन्द हौसलों से उस समय की ताकतवर अंग्रेज सत्ता से लडाई लड़कर बेहद शोषित और गरीब आदिवासीयों को उनका हक दिलवाया। उनके संघर्ष हमे सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
ये विचार कट् ठीवाड़ा के झंडा चौक स्थित बीरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहे। इस अवसर पर पारसिंह बारिया, तेरसिंग भाई, सुरेश अजनार, छगन सिंह डावर, रामसिंह कनेश, कमल कनेश, नरू किराड़, नितिन भुरिआम्बा, रूपेश अजनार, आतिश भगोरे, हीराबेन बारिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
Share on WhatsApp
