चालक नशे में बताया जा रहा है
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आम्बुआ कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर दूर पटेल फलिया में हरदासपुर से गुजरात के काठियावाड़ जा रहे मजदूरों से भरी एक तूफान जीप ड्राइवर की लापरवाही के कारण पलटी खा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित ड्राइवर के घायल होने के समाचार है घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया |
हमारे संवाददाता के अनुसार आज 6 जून को लगभग 5:30 बजे एक तूफान जीप क्र.MP43BD1097 ग्रामीण क्षेत्र हरदासपुर से मजदूरों तथा मजदूरों के खाने पीने का सामान भरकर गुजरात के काठियावाड़ जाने हेतु निकली आम्बुआ पटेल फलिया में चढ़ाव पर ड्राइवर वाहन को नियंत्रण में नहीं रख सका और सड़क पर लहराती हुई तूफान सड़क किनारे पलटी खाती हुई जिधर से आ रही थी |
उधर मुड़ गई पलटी खाने से ड्राइवर तथा दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही नवागत थाना प्रभारी श्री भूपेंद्र खरतिया दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं घटना ग्रस्त तूफान जीप को थाने भेजा आगे विवेचना जारी है स्मरण रहे कि जो मजदूर कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन में जैसे-तैसे भागकर घरों को आ गए थे वह अब पुनः प्रतिदिन बे-रोक-टोक गुजरात निजी वाहन किराए पर लेकर जा रहे हैं तथा शीघ्रता करने के चक्कर में ऐसे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं यातायात प्रशासन को त्वरित ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है


