अज्ञात हत्यारे की तलाश जारी जल्द पर्दाफाश की उम्मीद
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट :-
आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र हरदासपुर निवासी एक आदिवासी प्रौढ़ व्यक्ति की जघन्य हत्या का सनसनीखेज प्रकरण का पता लगा है अज्ञात हत्यारे की तलाश जारी थाना प्रभारी ने शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया है
हमारे संवाददाता को आम्बुआ थाने पर पदस्थ नवागत थाना प्रभारी श्री भूपेंद्र खरसिया ने बताया कि आज 07-06-20 को हरदासपुर के चमका फलिया निवासी महेश पिता कुंवरसिंह ने थाने पर सूचना दी कि उसके पिता कुंवरसिंह इडला (45) कल 06-07-20 को आम्बुआ हाट बाजार से सामान लेने गए थे जो कि वापस रात में घर नहीं लौटे हमने समझा कहीं रुक गए होंगे क्योंकि वह शराब पीने के आदी थे तथा कहीं भी रुक जाया करते थे आज सुबह मुझे गांव के दिलीप ने बताया कि तेरा पिता काकड़कुआं फलिया में केरिया के खेत में पड़े हैं तथा सिर पर चोट के निशान हैं मैंने तथा अन्य लोगों ने जाकर देखा तो मेरे पिता मृत पड़े थे तथा उनके सिर पर चोट के निशान थे तथा खून सूख गया था पास ही एक बड़ा सा पत्थर खून से सना हुआ पड़ा था थाने पर सूचना मिलने पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ अपराध क्र. 101/2020 धारा 302 के तहत प्रकरण कायम कर घटनास्थल का मौका पंचनामा आदि बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है उम्मीद है कि अज्ञात आरोपी अतिशीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा घटना 6-7 जून की दरमियानी रात की मानी जा रही है
Share on WhatsApp