अनूठे अभिनव आयोजन को साईं सेवा समिति नानपुर के सेवादार रहे हैं सभी युवाओं ने किया
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की खबर
नानपुर सभी क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह और अनूठे आयोजन के लिए जाना जाता है । साईं सेवा समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक अनूठे आयोजन को मिसाल के रूप में पेश किया। जहां कोरोना काल में बाबा का अभिषेक कर मन्नते मांग कर विशेष पार्थना व भजन किये गए ।साथ-साथ 101 तुलसी के पात्रों का वितरण भी किया गया।
विगत एक माह से रोपण की भूमिका में सक्रिय साथी जन अर्पित जायसवाल, मोहित राठौड़,बंटी प्रजापत,राहुल,अजय, चेतन राठोड़, रवि राकेश सहित अन्य ने पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण के प्रति संकल्प धारित किया ।सभी ने तुलसी भेंट करी ।अंत मे साई सेवा समिति के संयोजक प्रदीप क्षीरसागर ने आभार व्यक्त किया।देवेंद्र वाणी ने प्रतिदिन जल चढ़ाने का आव्हान किया।

