एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) श्री सोरभ जैन पहुंचे जोबट

व्यापारियों से चर्चा कर जाना मैनेजर मनोज भट्टाचार्य का व्यवहार
एलडीएम ने बैंक आफ इंडिया के मेनेजर मनोज भट्टाचार्य को व्यवहार सुधारने के दिये निर्देश
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
विगत 1 सप्ताह से बैंक ऑफ इंडिया जोबट के मैनेजर मनोज भट्टाचार्य के द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्रता का मामला चल रहा है उपभोक्ताओं ने इस मामले को लेकर जोबट एसडीएम किरण आंजना , बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस, रीजनल ऑफिस आदि जगह शिकायत कि है ओर शिकायतों का दौर अभी भी जारी है|
बैंक मेनेजर मनोज भट्टाचार्य से नगर के व्यापारी व किसान ग्रामीण आदिवासी भाई-बहन सभी परेशान है समाचार पत्रों में इस खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक( एलडीएम) सौरभ जैन ने जोबट पहुंचकर व्यापारियों व किसानों से चर्चा कर बैंक ऑफ इंडिया जोबट के मेनेजर मनोज भट्टाचार्य का व्यवहार जाना |
अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक सोरभ जैन ने  प्रतिनिधि को बताया कि मेने मेनेजर मनोज भट्टाचार्य को समझाया कि ग्राहकों (उपभोक्ताओं) से सरल व्यवहार रखना चाहिए अगर कोई उपभोक्ता को समस्या आती है तो उसे सतुंष्ट करना आपका फर्ज है आपकी शिकायत काफी मिल रही है आपका इस.प्रकार का व्यवहार अच्छा नही है।काफी समझाइश के बात एलडीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि आगे से शिकायत का मौका नही मिलेगा|
Share on WhatsApp