कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 जून से
आज़ाद नगर से विशाल वाणी को रिपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की परीक्षा कोरोना महामारी के कारण 19 मार्च के पश्चात होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। उसमें शेष बचे प्रश्न पत्रों का संशोधित टाइम टेबल अब आ गया है जिसके अनुसार शेष प्रश्न पत्र 9 जून से प्रारंभ होकर 16 जून तक चलेंगे तथा परीक्षा का समय प्रात 9 से 12 एवं दोपहर 2:00 से 5:00 का है अलीराजपुर जिला कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शेष बचे प्रश्न पत्र की संशोधित समय सारणी की सूचना प्रत्येक छात्र छात्राओं के पास समय से पहुंचाने के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत 161 छात्राओं को संस्था स्टाफ द्वारा 30 मई से 1 जून तक समस्त छात्राओं एवं पालकों को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी गई जिसमे 108 छात्राओं को मोबाइल एवं शेष बची 53 छात्राओं को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से टाइम टेबल पहुंचाने की व्यवस्था की गई प्राचार्य विनोद कुमार कोरी ने बताया की पोस्ट ऑफिस के चैनसिंह चौहान को स्कूल में टाइम टेबल के लिफाफे दिए गए है। दो दिन में समस्त छात्राओं को सूचना करने जवाबदारी के साथ टाइम टेबल बन्द लिफाफे में छात्राओं के पते के साथ दिए गए। नई समय सारणी के अनुसार दिनांक 9 जून को प्रातः 9 बजे से रसायन शास्त्र का प्रश्न पत्र एवं दोपहर 2 बजे से भूगोल विषय का प्रश्न पत्र की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
प्राचार्य कोरी ने बताया कि महामारी के चलते कुछ नियम बनाये गए है उसके अनुसार परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 8 बजे पूर्व में जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना है। परीक्षार्थियों से कम से कम 1 मीटर दूरी बनाए रखने के भी निर्देस दिए गए है। परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें अनिवार्य रूप से मास्क पहनना है। छात्राएं परीक्षा केंद्र में जहां तक संभव हो पानी की बोतल साथ में लेकर आए विद्यालय में पानी की व्यवस्था रहेगी. प्रश्न पत्र की समाप्ति के पश्चात सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कम से कम 1 मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखते हुए अपने अपने घर जाएं।
Share on WhatsApp
