आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजावाड़ा के प्राचार्य रामनारायण वर्मा के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने पर सेजावाड़ा मावि के समस्त स्टाफ एवं हितेषी द्वारा श्री वर्मा को हार्दिक शुभकामनाओ के साथ भावभीनी विदाई दी गई।शासकीय सेवा यात्रा को बेदाग पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक बधाई के साथ बिदाई दी |
श्री वर्मा जी द्वारा शासकीय सेवा के निर्वहन के दौरान शिक्षा के साथ-साथ निर्वाचन, जनगणना,मास्टर ट्रेनर्स बोर्ड परीक्षा के केंद्र अध्यक्ष,संकुल प्राचार्य सहित सभी कार्य का निर्वाहन पूर्ण ईमानदारी एवं उत्साह के साथ किया है। बिदाई समारोह में सहकर्मी साथियो ने बताया कि उनके नेतृत्व एवं सहयोग कर्ता के रूप में कार्य कर हम सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं अपने आपको गौरवान्वित मानते हैं।श्री वर्मा सर के कार्य करने के तरीके उनके अनुभव एवं कार्य के प्रति उनका समर्पण,इन सभी गुणों से लाभान्वित होने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है जिससे हम सभी को कुछ न कुछ सीखने को जरूर मिला है। स्टाफ ने कहावतो, मुहावरों एवं उदाहरणों के माध्यम से बताया कि वर्मा द्वारा अपनी सर्विस के दौरान ,छात्रों की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया गया है।कार्य के प्रति अपनी लगन,अपने सद व्यवहार,एवं कार्य की शत-प्रतिशत पूर्णता के कारण संपूर्ण जिले में अपनी पहचान बनानाअद्वितीय है। सहकर्मियों ने वर्मा की दीर्घायु स्वास्थ की कामना की।
Share on WhatsApp
