वाणी समाज की युवा तरुणाई ने वॉरियर्स को दिए निशुल्क मास्क

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
नानपुर- यहां कोरोना काल  में लगे सभी कोरोना वॉरियर्स योद्धाओं को वाणी समाज के युवा जनों ने अपनी ओर से 101 की संख्या में निशुल्क मास्क भेंट किए।  पुलिस थाना नानपुर के सभी स्टाफ मेंबर्स, शासकीय चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं स्टाफ सहित चेक पोस्ट पर बनी हुई पैरा मेडिकल टीम एवं पुलिस विभाग की टीम सहित दिन भर सेवादार के रूप में कार्यरत साईं सेवा समिति के सदस्य , जागरूक नागरिक मंच के सदस्य सहित सभी कोरोना वॉरियर्स को उच्च किस्म का मास्क प्रत्येक जन तक पूरे टीम के द्वारा निशुल्क पहुंचाया गया ।
वाणी समाज के युवा व्यवसाई धीरज वाणी, अनिकेत वाणी, पंकज दिनेश वाणी ,सिद्धू वाणी , भूपेंद्र वाणी आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार बंद होने की वजह से उच्च किस्म के मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे ,जिसे गुजरात से लाकर सभी योद्धाओं को उनकी सेवाओं में  कोरोना वायरस से बचाव के लिए उक्त मास्क दिए गए हैं। साथ साथ सभी के प्रति शुभकामनाएं व अभिनंदन भी प्रेषित किया । क्षेत्र में  जुटे सभी कोरोना योद्धाओं द्वारा इस अभिनव पहल की सराहना की गई ।

Share on WhatsApp