कोरोना के चलते शोश्यल डिस्टेंश का पालन करते अपने घरो से ही मनाई महेश नवमी*।

बड़ी खट्टाली बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली:- चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली मे माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का आयोजन एक नये रुप मै संपन्न हुआ। वर्तमान मै कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को अपने आगोश मै ले रखा है।  इस बीमारी को देखते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस पर्व को न मनाते हुए एक अनोखे रूप में मनाई महेश नवमी सभी समाज जन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इस वर्ष के सभी कार्यक्रम अपने घरों पर ही पूर्ण किए। साथ ही समस्त समाज जनो द्वाराअपने अपने घरो मे रहकर घरो में ही भगवान महेश की पूजा अर्चना कर विश्व कल्यान की कामना की गई। महिला मंडल द्वारा आयोजित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम जैसे डांस, ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, 1 मिनट प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम अपने घरों में आयोजित कर 1 मिनट की वीडियो बनाकर एक ग्रुप बनाया गया था। 
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उस ग्रुप में अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।  पुरा कार्यक्रम ऑनलाइन ही अपने घरों में प्रदर्शित किया गया साथ ही  माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा रंगोली प्रतियोगिता  रखी गयी जिसमे सभी समाज जनों ने अपने अपने घरो के आंगन में एक रंगोली बनाई और आसपास 11 दीपक लगाएं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रोमा कैलाश चंद्र लड्ढा को श्री चारभुजा इंटरप्राइजेज द्वारा दिया गया। साथ ही द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी कमलेश परवाल को श्री चारभुजा मेडिकल द्वारा दिया गया।माहेश्वरी समाज द्वारा समस्त समाज जनो को इस कार्यक्रम को इस नये अन्दाज में मनाने पर बधाई दी गई व इस वेश्विक महामारी के प्रति सजग रहने हेतू संदेश दिया गया।
Share on WhatsApp