सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोडंवा तहसील मुख्यालय पर तथा समीप के गाव की विद्युत आपूर्ति अचानक तेज हवा के साथ पानी आने से बंद होगयी तो सोडंवा मै पदस्थ जे ई बामनिया को मेसेज किया तो अकाल उनका रिप्लाई आया कि स्टाफ रवाना हो गया है जल्द ही सुधार कार्य हो जाएगा रात ग्यारह बजे विद्युत कर्मी अपने काम पर लग दो कर्मचारी सोडंवा से केरला सस्तिया तथा देवला सस्तिया वालपुर मै सुरेश सस्तिया तथा ईडला चौहाना तथा बरकत सस्तिया ने टूटे हुए तार को जोडकर सोडंवा आ गये फिर सोडंवा मै फालड ढूँढने का काम हुआ इसी समय मदन कनेश भी उमराली से सोडंवा आए काफी जद्दोजहद के बाद फालड दो खम्बो के बीच मिला और विद्युत कर्मचारी ने सरकश के करतबों की तरह फालड को सुधारने का काम किया इसके साथ ही विद्युत विभाग मै संसाधनो की कमी की समस्या की भी पोल खुल गई क्यो कि औजार पुराने बैटरियों की हालत खराब तथा एक मात्र टूटी निसेनी को लेकर इधर उधर दौडते कर्मचारी जिससे 21 सदी के इस समय मै ना काफी है विद्युत लाइन रात एक बजे ठीक हुई इस दरमियान जे ई बामनिया पूरे समय मानिटरिंग करते रहे
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सोडंवा थाना प्रभारी बघेली ए एस आइ नायक जवान द्विवेदी पत्रकार सुजीत कुशवाह रमेश भट्ट जितेन्द्र चौहान लोकेश पाटीदार तथा नितेश सोलंकी इन कर्मचारियों का हौंसला बढाने के लिए पूरे समय साथ रहे
Share on WhatsApp

