तेज आंधी में गिरा घर सुखा पेड़ गिरने से बाधित बिजली दो घण्टे में शुरू
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
नगर में जून के पहले ही दिन रात 8 बजे मौसम में आये अचानक बदलाव के बाद लगभग दो घण्टे तेज बारिश का दौर चला। दो घण्टे में हुई बारिश ने 56 एमएम का आंकड़ा छू लिया। तहसीलदार यशपाल मुझालदा ने बताया कि ग्राम बड़ा भावटा में एक कच्चा मकान बारिश के कारण धराशायी हो गया है जबकि नगर में कुछ पेड़ भी आंधी में टूट गए है । इधर दाहोद रोड पर एक सूखा पेड़ बिजली के तारो पर गिर जाने से बिजली के तार टूट गए। बारिश के बाद तेज तपन से लोगो को राहत मिली वही कृषकों के चेहरे भी खिल उठे है।
सोमवार रात को आई तेज आंधी ओर बारिस में दाहोद रोड़ पर एक पेड़ बिजली के तारो पर गिर गया। विधुत विभाग के विकास कुमार ने बताया कि रात को एक बड़ा पेड़ तारो ओर गीर गया था जिसे विधुतकर्मीयो ने दो घण्टे में हटा कर तारो को जोड़ नगर में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी थी। इधर चालू बारिश के बावजूद इस प्रकार दो घण्टे में नगर में बिजली वापस आने पर लोगो ने विधुत विभाग की सोश्यल मीडिया के नगर के ग्रुपो में जमकर तारीफ की तथा अधिकारीयो को साधुवाद दिया।
Share on WhatsApp

