प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने सौंपे दायित्व
आलीराजपुर न्यूज डेस्क।
केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पुरे देश भर सहित आलीराजपुर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते जहां एक और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी और भाजपा द्वारा अपने संगठन के कार्यक्रम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे है। इस कड़ी में भाजपा द्वारा जिलेभर में विभिन्न आयोजन करने वाली है जिसके लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने किया है।
इन्हें बनाया समिति का सदस्य
समिति में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह व हिरालाल शर्मा को संपूर्ण समन्वय अनुवर्तन प्रलेख एवं प्रतिवेदन की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल को चर्चा बिंदू,पत्रकार वार्ता और प्रेजेटेंशन बिंदू, संकल्प पत्र एवं वीडियो, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर एवं भाजपा जिला महामंत्री मकू परवाल को मोर्चा गतिविधियों की निगरानी जैसे फेस कवर,सेनेटाइजर आदि का वितरण व प्रत्येक मोर्चे द्वारा आयोजित होने वाली वीडियों कान्फ्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं दीपक चौहान, भदू भाई पचाया को वाटसप ग्रुप निर्माण, वीडियो कान्फ्रेसिंग की निगरानी, मांगीलाल चौहान और मांगीलाल रावत को वर्चुअल रैली एवं आत्म निर्भर भारत पैकेज पर विभिन्न वर्गो से चर्चा का आयोजन का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक ओझा को पत्रकार वार्ता का प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp