ब्रह्मास्त्र प्रयोग!!
आज़ादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा रविवार 31 मई को कोविड 19 के निवारण के लिये गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से भारत सहित दुनिया के लगभग 100 देशो के करोड़ो घरों में यज्ञ कर आहुति दी जाएगी इसी कड़ी में नगर के गायत्री परिवार ने भी 239 घरों का रजिस्ट्रेशन यज्ञ हेतु कर लिया है।परिवार के बाबूलाल वाणी,प्रकाश नागर व आनंद शाह,भावेश शाह ने बताया किआयुष विभाग द्वारा ये प्रमाणित किया गया है कि यज्ञ से वातावरण साफ होता है और कोरोना के विषाणु समाप्त होते है एवं इम्युनिटी बढ़ती है। इस हेतु विश्व के 100 देशों मव एक साथ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को सुबह 9 से 12 बजे या शाम को 4 से 7 बजे सूर्योदय से सूर्यास्त तक नगर के 234 घरों में गायत्री महामंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां दी जाना है। गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा नगर में घर घर जा कर यज्ञ की विधि को समझाया जा रहा है। साथ ही जो यज्ञ करने में असमर्थ है वो प्रतिदिन के पूजन की तरह पूजा कर किसी पात्र में अग्नि प्रज्ज्वलित कर हवन करें या रसोईघर में गैस पर पात्र में घी से अग्नि प्रज्ज्वलित कर गायत्री महामंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र/अपने इष्ट मंत्र से 5 - 11 या 24 बार हो आहुतियां दे कर इस महान अभियान में भाग ले सकते है। हवन सामग्री के अभाव में घर में उपलब्ध चावल शक्कर गुड़ घी आदि मिलाकर हवन सामग्री तैयार करने की समझाइस परिजनों द्वारा दी जा रही है ।
इस अभियान के माध्यम से गायत्री परिजन लोगो को बता रहे है कि कोरोना महामारी में प्राणपन से जुटे कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्सेस, पुलिस,सुरक्षा, सफाई कर्मियों के उज्जवल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ इस बीमारी से मृत आत्माओं की सद्गति, एवं कोरोना रोग के समूल खात्मे की प्रार्थना करना है ।
Share on WhatsApp
