ईद के पर्व पर मुस्लिम समाज ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर लड़ने का लिया संकल्प
आलीराजपुर न्यूज डेस्क।
देशभर में कोरोना संक्रमण बीमारी को लेकर जहां एक ओर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सक्रियता से मुस्तेदी से जुटकर सराहनीय कार्य किया जा रहा  है। जिसके चलते अलीराजपुर जिला इन दिनों बहुत सुखी है। इसी कड़ी में मुस्लिम समाज ने ईद के पावन पर्व पर नगर के समस्त पाइंटो पर तैनात पुलिसकर्मियों, सीएमएचओ डॉ. प्रकाश कुमार ढोके, नपा अधिकारी संतोष चौहान को अंग वस्त्र पहननाकर उनपर पुष्पवर्षा कर सम्मानित करते हुवे अभिनंदन किया। वही रात्रि को शहर काजी साहब के निवास स्थान पर नगर के जागरूक पत्रकारो का भी पुष्पवर्षा से सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा शोषल मीडिया के पत्रकारगण ओर मुस्लिम समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे। महामारी से हम सब लोग एकजुट होकर मुकाबला करे|
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुवे प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनीफ मियां एव पूर्व सदर शाबीर बाबा ने कहा कि कोरोना की इस जंग में दबी हुई सिसकियां को बाहर निकलने का काम पत्रकारों का है, महामारी के बीच पत्रकार जोखिम उठाकर कवरेज कर आमजन के सामने परोस रहे है, वह बेहद ही सराहनीय ओर जिंदादिल काम है। जिनकी कलम के माध्यम से आज शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत जनजागरूकता आई है। उन्होंने कहा कि रमज़ान का  रोजा भूख, प्यास का नाम नही है बल्कि वह हमें इस हालत में भूख और प्यास का एहसास कराते है कि कही अपना पड़ोसी भूखा ओर प्यासा तो नही रह गया है। 
Share on WhatsApp