आलीराजपुर जिले के सेजगांव में इंदौर से आए दो मजदूर निकले कोरोना पाजिटिव

मृत्यु शैया पर पड़ी मां को  लेकर सेजगांव आए थे, पिता पुत्र की रिपोर्ट निकली पाजिटिव,
इंदौर में चंदननगर, कालानी नगर में फल सब्जी बेचते है दोनों
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिला ग्रीन झोन की ओर बढ़ ही रहा था कि रविवार 24 मई की रात को फिर एक चिंताजनक खबर आई और जिले में इंदौर से आए दो मजदूर कोरोना पाजिटिव निकले है। दोनों पिता पुत्र है जो कि इंदौर के चंदन नगर कालानी नगर में फल सब्जी का ठेला लगाकर उसे बेचने का काम करते है। जो कि यहां अपनी गंभीर बीमार मां को लेकर आए थे। इसी दौरान इनकी मां की मौत भी हो गई। इंदौर से आए सभी लोगों को पहले जिला अस्पताल आए थे जहां 22 मई को इनके सैंपल लिए गए थे अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई किंतु दोनों पिता पुत्र मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिले में एक बार फिर हड़कंप सा मच गया है। अब जिले को ग्रीन झोन में आने में कम से  कम 14 दिन का समय फिर लगेगा। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 5 मरीज कोरोना पाजिटिव निकले है जिसमें से तीन पहले स्वस्थ्य हो चुके है। बीते सप्ताह शहडोल जिले का एक मजदूर कोरोना पाजिटिव निकला था और बीती रात ग्राम सेजगांव के दो मजदूर पाजिटिव निकल आए है। 
सीएमएचओ डा प्रकाश ढोके ने बताया कि दोनों मजदूर स्थाई तौर पर इंदौर में ही रहकर ठेला लगाकर फल सब्जी आदि काम करते है। इनकी मां कैंसर से गंभीर पीड़ित थी और उनका अंतिम समय चल रहा था तो सभी परिजन उन्हें उनके गृहग्राम सेजगांव लेकर आए। इसकी सूचना मिलते ही सभी को जिला अस्पताल लाकर इनकी जांच कर सैंपल लिए गए थे। इसी दौरान बीमार मां का निधन भी हो गया। सैंपल लेने के बाद इंदौर भेजे गए जिसकी रिपोर्ट हमें दो दिनों में ही मिल गई जिसमें पिता पुत्र मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव आने से दोनों को रात मंे ही जिला अस्पताल लाकर आईसोलेशन में रख दिया गया है। वहीं पूरे सेजगांव ग्राम को सील भी कर दिया गया है। 
जिले में फिर से दो मजदूरों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिला ग्रीन झोन में आते आते फिर से रह गया है। इस प्रकार जिले में बाहर से आने वाले लोगों की वजह से ही कोरोना फैला है। 
Share on WhatsApp