ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने बिल माफ करने को लेकर दिया ज्ञापन

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट|
बीते तीन माह के बिजली के बिल माफ करने को लेकर ब्लाक व शहर  कांग्रेस कमेटी जोबट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से जोबट तहसीलदार कैलाश सस्तिया को ज्ञापन सौंपा  मुख्यमंत्री के नाम दिये गये ज्ञापन मे मांग की गई की लगभग 55 दिन से लाँकडाउन की मार झेल रही जनता को बिजली विभाग द्वारा जो भारी भरकम बिल के रूप मे जो उपहार दिया है उसे जनता द्वारा सहन करना मुश्किल हो रहा है एक गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार 55 दिन तक अपना व्यापार व्यवसाय बंद कर घर पर हे और  सरकार के नियमो का पालन किया आज इनकी अर्थव्यवस्था पुरी तरह से टुट गई है इस स्थिति में भारी भरकम बिजली बिलो कि मार यह झेल नही पायेंगे अतः मध्यप्रदेश की जनता का 3 माह का बिजली का बिल शीघ्र माफ करे इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार,शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, विधायक प्रतिनिधी मोनू भैया,जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, पार्षद फारुख खत्री, आई टी सेल जिला उपाध्यक्ष रफीक चौधरी, आई टी सेल अंकुश सिंगार,युवा नेता दिनेश गाड़रीया, कांग्रेस आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार  उपस्थिति थे।
Share on WhatsApp