बीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन
अलीराजपुर न्यूज डेस्क।
कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी विश्व महामारी से निपटने के लिए पूरा विश्व संघर्षरत है। ऐसी स्थिती में अलीराजपुर जिले के शिक्षकों ने भी अपनी ओर से सहायता राशि देते हुए लाखों रुपए की राशि शासन को भेजी है। अलीराजपुर खंड शिक्षा कार्यालय के 1206 कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना आपदा कोष के लिए दान दिया है। खंड शिक्षा कार्यालय अलीराजपुर के अंतर्गत कार्यरत कुल 1206 कर्मचारियों ने कोरोना आपदा रिलीफ फंड हेतु खंड अलीराजपुर से कोरोना आपदा कोष में कुल राशि 17 लाख 48 हजार 564 सीधे आई एफ एम एस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा किए है। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने दी।
