आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर सत्तू एवं मुरमुरे का वितरण किया

राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन  के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बन्द रखा गया
सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
 महिला बाल विकास परियोजना सोंडवा अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ/ सहायिकाओं को के द्वारा अनिवार्य पोषण सेवा के तहत घर घर जाकर सत्तू एवं मुरमरे का वितरण किया जा रहा है,   कोरोना संकट  अंतर्गत 24 मार्च 2020 से राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन  के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बन्द रखा गया है, किन्तु आवश्यक सेवाओ जैसे स्वास्थ्य सेवाओ, पूरक पोषण आहार को सशर्त जारी रखा गया है, लॉक डाउन अवधि के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिकाओ के द्वारा  कोविड-19 से बचाव के साधन जैसे मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्ज आदि का उपयोग करते हुए घर घर पहुच कर ईमानदारीपूर्वक हितग्राहियों बच्चे एवं गर्भवती/धात्री माताओं को रेडी टू इट के तहत सत्तू एवं मुरमरे का वितरण कर रही है ।परियोजना अधिकारी सोंडवा सन्तोष अलावा द्वारा बताया गया है कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान अनुसार भी पोषण आहार निरन्तरता आवश्यक होने से परियोजना अंतर्गत  रेडी टू इट पोषण आहार में सत्तू एवं मुरमुरे का वितरण घर घर जाकर 3 तीन सप्ताह का एक साथ कोविड 19 से बचाव की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए वितरण किया जा रहा है ।
Share on WhatsApp