महिला परिषद मै 11 ज़रूरत मन्दो को राशन व अन्य सामग्री के पेकेट वितरित किए

महिला परिषद ने राशी एकत्रित की
 बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर स्थानीय जैन समाज की महिला परिषद द्वारा गच्चाधि पती नित्यसेन सुरी स्वर जी महराज साहब के निर्देश अनुसार 11 ज़रूरत मन्द परिवारों को आटा, चावल , शक्कर , तेल , चाय , नमक व अन्य ज़रूरी वस्तुएँ का पुरा पेकेट बनाकर 11 परिवारों को वितरण किया इस अवसर पर जैन समाज की महिलाओं ने पेकेट वितरित किए महिला परिषद ने राशी एकत्रित कर उक्त पेकेटो का वितरण किया।

 साथ ही जैन समाज की महिलाओं ने घर घर अक्षय तृतीया के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए व ईश्वर की भक्ति घर घर की
जन्मदिन पर 51 ज़रूरत मन्द अति गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री के पेकेट बाटे 
बड़ी खट्टाली  मै  मेहता परिवार द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कुमारी यशवी जिसकी उम्र 5 वर्ष की है। उसके जन्मदिन पर ग्राम के ज़रूरत मन्दो जिनकी आर्थिक स्तिथि अत्यंत दयनीय है। तथा लाँकडाउन के दोरान अपने घरों मै ही रह रहे है
 उन 51 परिवारों को आटा, शक्कर , तेल , चाय , नमक , मिर्च , साबुन व अन्य ज़रूरी वस्तुएँ का एक एक किट बनाकर 51 परिवारों को वितरित किया। ज़रूरत मन्दो ने उक्त किट प्राप्त कर ख़ुशी ज़ाहिर की एवं कुमारी यशवी मेहता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार जनो को बधाई दी की इस दुःख की घड़ी मै जन्मदिन नहि मनाकर ग़रीबों को व ज़रूरत मन्दो को ज़रूरी सामान प्रदाय किया।
Share on WhatsApp