32 प्रकार की एक्सपायरी दवाईयां जब्त की गई
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
जिले के जोबट अंचल में राजस्व विभाग की टीम ने सेवानिवृत्त एमपीडब्ल्यू जो कि डाक्टर बनकर कर ग्रामीणों का ईलाज कर रहा था उसे राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर दबोचा। उसके पास से 32 प्रकार की एक्सपायरी दवाईयां पकड़ी गई हैं। राजस्व विभाग की टीम में शामिल तहसीलदार कैलाश सस्तिया व बीएमओ डाॅ विजय बघेल ने बताया कि ग्राम बड़ा गुड़ा में ग्रामीणों की सूचना पर सैय्यद सफर अली पिता हसन अली उम्र 74 वर्ष को एक्सपायरी एवम पुरानी दवाइयों से ग्रामीणों का इलाज करते मेडिकल विभाग एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया।
सफर अली एमपीडब्ल्यू के पद पर पूर्व में कट्ठीवाड़ा एवम जोबट में कार्यरत था, ग्रामीण क्षेत्रो में अपनी पुरानी पहचान का फायदा उठाकर भोले भोले ग्रामीणों का इलाज एक्सपाइरी दवाइयों से कई वर्षों से कर रहा था। संबंधित वर्ष 2008 में ही रिटायर्ड हो चुका है। उसके बाद भी बिना किसी डिग्री एवम पद के संबंधित द्वारा ग्रामांे में कई वर्षो से अपना धंधा करते आ रहा था। संबंधित खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बतलाकर भोले भाले ग्रामीणों को वर्षो से बेवकुफ बना रहा था। मौके पर शिकायत मिली की संबंधित द्वारा झाड़ फूंक करके भी ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। साथ ही मुर्गी के पंखों से यह ग्रामीणों के घांव साफ करता था।
उक्त फर्जी डाक्टर के पास से जब्त दवाइया बड़ी बेकार स्थिति में जब्त की गई है। आरोपी के पास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट का पूर्व में जारी परिचय पत्र भी जब्त किया गया है। मोके पर स्वास्थ विभाग एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पंचनामा बनाकर सभी दवाईयो को जब्त किया गया। टीम में तहसीलदार केलाश सस्तिया,आरआई पंकज चोहान, पटवारी बालु डावर, बीएमओ डा विजय बघेल आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp